मध्य प्रदेश के प्रमुख खेल स्टेडियम, संस्थाएँ और अकादमी : Mp Stadium list in hindi [MP GK]

MP Rojgar Samachar
0

 
Mp Stadium list
Mp stadium list in hindi

Mp Stadium list in hindi (MP GK)

(toc)(Table of Content)

हमने इस पोस्ट में सामान्य ज्ञान 2021 (mp gk) के अंतर्गत मध्य प्रदेश के प्रमुख खेल स्टेडियम (mp Stadium list) और साथ ही मध्य प्रदेश की प्रमुख खेल संस्थाए की सूची आपके साथ शेयर कर रहे है। इसके साथ ही आप जानेंगे मध्य प्रदेश के प्रमुख खेल स्टेडियम कहां पर स्थित है एवं मध्य प्रदेश की प्रमुख खेल संस्थाए और उनकी स्थापना वर्ष और मध्यप्रदेश की प्रमुख खेल अकादमी और उनका मुख्यालय एवं स्थापना वर्ष इसके साथ ही इससे संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर जो कि मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ में Gk 2021 पूछे जा चुके है। एवं आगे भी इससे संबंधित प्रश्न पूछे जाने की संभावना है। जनरल नॉलेज इन हिन्दी 2021

यह भी देखें : MP Rojgar Samachar
 

मध्यप्रदेश खेल नीति

वर्ष 1989 में मध्यप्रदेश में प्रथम खेल नीति की घोषणा की गई, जिसे वर्ष 1994 में संशोधन किया गया। 30 जून 2005 को खेलो के विकास और उनके प्रोत्साहन उद्देश्य से नवीन खेल नीति 2005 लागू की गई है।

मध्य प्रदेश के प्रमुख खेल स्टेडियम : MP Stadium list

स्टेडियम स्थान
रानीताल क्रिकेट स्टेडियम जबलपुर
पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम जबलपुर
ऐशबाग स्टेडियम भोपाल
नेहरू स्टेडियम इंदौर
होल्कर क्रिकेट स्टेडियम इंदौर
तात्या टोपे स्टेडियम भोपाल
अभय खेल प्रशाल इंदौर
ठाकुर रणमत सिंह स्टेडियम रीवा
रूपसिंह स्टेडियम ग्वालियर


मध्यप्रदेश की प्रमुख खेल संस्थाए : MP Ke Pramukh Khel Sansthan

संस्था का नाम स्थान स्थापना वर्ष
खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल 1975
मध्यप्रदेश खेल संचालनालय भोपाल 1975
मध्यप्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन जबलपुर 1957
मध्यप्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन जबलपुर 1946
मध्यप्रदेश होल्कर क्रिकेट स्टेडियम इंदौर 1941
पारसी क्रिकेट क्लब इंदौर 1890
महिला हॉकी एकेडमी ग्वालियर 2006


खेल अकादमी : MP Sports Academy

  • खेलो के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने तथा प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार के खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2006 में उत्कृष्ट खेल अकादमियों की परिकल्पना की गई।
  • प्रदेश के सभी खिलाड़ियों के लिए विश्वस्तरीय प्रशिक्षण अंतर्राष्‍ट्रीय मापदंडो वाली खेल अधोसंरचना, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रशिक्षक तथा मेंटर की सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में अनेक खेल अकादमियों की स्थापना की गई है।

मध्यप्रदेश की प्रमुख खेल अकादमी : MP Sports Academy

क्र. खेल अकादमी मुख्यालय स्थापना वर्ष
1 क्रिकेट अकादमी शिवपुरी 2016
2 मार्शल आर्ट अकादमी भोपाल 2007
3 शूटिंग अकादमी भोपाल 2007
4 एथलेटिक्स अकादमी भोपाल 2016
5 वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी भोपाल 2007
6 तीरंदाजी अकादमी जबलपुर 2013
7 इक्वेस्ट्रियन अकादमी भोपाल 2007
8 पुरुष हॉकी अकादमी भोपाल 2007
9 महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर 2006
10 बैडमिंटन अकादमी ग्वालियर 2010
11 मल्लखम्भ अकादमी उज्जैन 2018
12 स्विमिंग अकादमी होशंगाबाद 2008


मध्यप्रदेश में खेल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

Q. मध्यप्रदेश का राजकीय खेल कोनसा है?

उत्तर - मलखंब

Q. मध्यप्रदेश राज्य क्रीड़ा परिषद का गठन कब किया गया था?

उत्तर - वर्ष 1960 में

Q. मध्यप्रदेश प्रथम खेल नीति कब बनाई गई थी?

उत्तर - वर्ष 1989 में

Q. मध्यप्रदेश के किस जिले में खेलगाँँव का निर्माण किया जा रहा है?

उत्तर - भोपाल

Q. मध्यप्रदेश में खेलो के विकास हेतु "खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग" की स्थापना कब की गई?

उत्तर - 1 अक्टूबर 1975

Q. खेल एवं कल्याण विभाग की स्थापना अलग से कब की गई?

उत्तर - 1981

Q. मध्यप्रदेश में "क्रीड़ा परिषद" स्थापित थी जिसे वर्तमान में समाप्त कर अब किसकी स्थापना की गई है?

उत्तर - खेल प्राधिकरण

Q. मध्यप्रदेश में दूधिया रोशनी से युक्त प्रदेश में एकमात्र स्टेडियम कौन सा है?

उत्तर - रूपसिंह स्टेडयम ग्वालियर

Q. मध्यप्रदेश के भोपाल में स्थित तात्या टोपे स्टेडियम में बनाया गया है?

उत्तर - खेल संग्रहालय

Q.  मध्यप्रदेश में बैडमिंटन एसोसिएशन की स्थापना वर्ष 1986 में जबलपुर में की गई थी लेकिन बाद में इसका मुख्यालय कहां पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

उत्तर - इंदौर

Q. नए मध्य प्रदेश की पूर्व भटक मध्य भारत में 1948 में मध्य भारत बैडमिंटन एसोसिएशन की स्थापना हुई जिसका मुख्यालय कहां पर है।

उत्तर - ग्वालियर

Q. खेलों के समुचित विकास के लिए मध्यप्रदेश शासन ने अपनी पहली खेल नीति कब घोषित की थी ।

उत्तर - 1989

Q. सबसे नवीन खेल नीति की घोषणा कब की गई।

उत्तर - 2005

Q. मध्य प्रदेश  हॉकी एसोसिएशन का मुख्यालय प्रदेश की किस नगर में स्थित है।

उत्तर - जबलपुर

Q. प्रदेश का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार कौन सा है।

उत्तर - विक्रम पुरस्कार

Q. विक्रम पुरस्कार के विजेता खिलाड़ी को कितने रुपए की नगद राशि इनाम के रूप में दी जाती है।

उत्तर - 1 लाख रुपए

Q. राज्य के मूल निवासी को दिए जाने वाले विक्रम पुरस्कार की स्थापना कब की गई।

उत्तर - 1990

Q. मध्यप्रदेश में शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय की स्थापना कहां पर की गई।

उत्तर - ग्वालियर

Q. मध्य प्रदेश के पहले आवासीय खेलकूद विद्यालय की स्थापना प्रदेश के किस शहर में की गई।

उत्तर - सीहोर

Q. मध्य प्रदेश के किस शहर को व्यावसायिक राजधानी के साथ-साथ खेल राजधानी होने का गौरव भी प्राप्त है।

उत्तर - इंदौर

Q. 1997  में स्थापित मध्य प्रदेश का एकलव्य पुरस्कार कितनी वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु दिया जाता है?

उत्तर - 19 वर्ष से कम

दोस्तों इस पोस्ट में हमने जाना मध्यप्रदेश की प्रमुख खेल संस्थाएं (MP Stadium list in hindi) एवं मध्य प्रदेश के प्रमुख खेल स्टेडियम और मध्यप्रदेश की प्रमुख खेल अकादमी साथ ही इससे संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न, ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क अवश्य कर लीजिए , और हमारी वेबसाइट को फॉलो भी कर सकते है जिससे आपको नए पोस्ट की जानकारी प्राप्त हो सके। इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आप सभी का धन्यवाद!!!

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)