Governors of india in hindi 2021
हमने इस पोस्ट में सामान्य ज्ञान (General Knowledge 2021) के अंतर्गत भारत के वर्तमान राज्यपाल (Governors of india in hindi) की सूची आपके साथ शेयर कर रहै है।इसके साथ ही आप जानेंगे राज्यपाल कौन होता है। राज्यपाल की योग्यता, सभी राज्यो में राज्यपाल की नियुक्ति क्यो की जाती है। और राज्यपाल की नियुक्त कौन करता है। साथ ही इससे संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर जो कि सभी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ में पूछे जा चुके है। एवं आगे भी इससे संबंधित प्रश्न पूछे जाने की संभावना है।
भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश है, देश कुल 28 पूर्ण राज्यों एवं 8 केंद्रशासित प्रदेशों का संगठन है। भारत में वर्तमान समय में 28 राज्य एवं 8 केंद्रशासित प्रदेश हैं, सभी प्रदेशों के अलग-अलग मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री के अलावा सभी राज्यों के लिए एक राज्यपाल (governor) की नियुक्ति की जाती है जो राज्य की कार्यपालिका का प्रमुख होता है। राज्यपाल की नियुक्ति केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है जिसका कार्यकाल पांच वर्ष का होता है लेकिन यह स्थाई नहीं होता है, राज्यपाल को कभी भी उनके पद से हटाया जा सकता है या उनके कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है।
Governors of india in hindi
भारत के वर्तमान राज्यपाल की सूची Governors of india list in hindi
क्र. | राज्य | राज्यपाल |
---|---|---|
1 | अरूणाचल प्रदेश | बी. डी. मिश्रा |
2 | असम | जगदीश मुखी |
3 | आन्ध्र प्रदेश | विश्व भूषण हरिचंदन |
4 | उत्तर प्रदेश | आनन्दीबेन पटेल |
5 | उत्तराखंड | बेबी रानी मौर्य |
6 | ओडिशा | गणेशी लाल |
7 | कर्नाटक | वजूभाई वाला |
8 | केरल | आरिफ मोहम्मद खान |
9 | गुजरात | आचार्य देवव्रत |
10 | गोवा | भगतसिंह कोश्यारी (अतिरिक्त कार्यभार) |
11 | छत्तीसगढ | अनुसुइया उइके |
12 | झारखंड | द्रोपदी मुुर्मू |
13 | तमिलनाडु | बनवारी लाल पुरोहित |
14 | तेलांगना | तमिलसाई सुंदरराजन |
15 | नागालैंड | रविन्द्र नारायण रवि |
16 | पंजाब | विजेन्द्रपाल सिंह बदनौर |
17 | पश्चिम बंगाल | जगदीप धनखड़ |
18 | बिहार | फागू चौहान |
19 | मणिपुर | नजमा हेपतुुल्ला |
20 | मध्यप्रदेश | आनन्दीबेन पटेल (अतिरिक्तत कार्यभार) |
21 | महाराष्ट्र | भगत सिंह कोश्यारी |
22 | मिजोरम | पी एस श्रीधरन पिल्लई |
23 | मेघालय | सत्यपाल मलिक |
24 | राजस्थान | कलराज मिश्र |
25 | सिक्किम | गंगा प्रसाद |
26 | हरियाणा | सत्य देव नारायण आर्य |
27 | हिमाचल प्रदेश | बंडारू दत्तात्रेय |
28 | त्रिपुरा | रमेश बैस |
केन्द्र शासित प्रदेश
केंद्र शासित प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के चुनाव नहीं कराये जाते हैं और न ही राज्यपाल को नियुक्त किया जाता है। राज्य की देखरेख के लिए देश के राष्ट्रपति उस राज्य में उपराज्यपाल या सरकारी प्रशासक को नियुक्त करता है। केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल/ सरकारी प्रशासक की सूची आप नीचे से प्राप्त कर सकते है।
केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल
क्र. | राज्य | उप-राज्यपाल |
---|---|---|
1 | अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह | देवेन्द्र कुमार जोशी |
2 | जम्मू-कश्मीर | मनोज सिन्हा |
3 | दिल्ली | अनिल बैजल |
4 | पुदुच्चेरी | तमिलसाई सुंदरराजन (अतिरिक्त कार्यभार) |
5 | लद्दाख | राधाकृष्ण माथुर |
केन्द्र शासित प्रदेश के प्रशासक
क्र. | राज्य | प्रशासक |
---|---|---|
1 | चंडीगढ | विजेन्द्रपाल सिंह बदनौर |
2 | दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव | प्रफुल्ल खोदा पटेेल |
3 | लक्षदीप | दिनेश्वर शर्मा |