अनुसंधान या शोध का अर्थ, परिभाषा, महत्व, प्रक्रिया, विशेषता और प्रकार Meaning of Research in Hindi

MP Rojgar Samachar
0

अनुसंधान का अर्थ Meaning of Research in Hindi

व्यापक अर्थ में अनुसन्धान (Research) किसी भी क्षेत्र में 'ज्ञान की खोज करना' या 'विधिवत गवेषणा' करना होता है। वैज्ञानिक अनुसन्धान में वैज्ञानिक विधि का सहारा लेते हुए जिज्ञासा का समाधान करने की कोशिश की जाती है। नवीन वस्तुओं की खोज और पुरानी वस्तुओं एवं सिद्धान्तों का पुनः परीक्षण करना, जिससे कि नए तथ्य प्राप्त हो सकें, उसे शोध कहते हैं।

शोध उस प्रक्रिया अथवा कार्य का नाम है जिसमें बोधपूर्वक प्रयत्न से तथ्यों का संकलन कर सूक्ष्मग्राही एवं विवेचक बुद्धि से उसका अवलोकन-विश्‌लेषण करके नए तथ्यों या सिद्धांतों का उद्‌घाटन किया जाता है।

'शोध' अंग्रेजी शब्द 'रिसर्च' का पर्याय है किन्तु इसका अर्थ 'पुनः खोज' नहीं है अपितु 'गहन खोज' है। इसके द्वारा हम कुछ नया आविष्कृत कर उस ज्ञान परम्परा में कुछ नए अध्याय जोड़ते हैं।

अनुसंधान या शोध का महत्व Importance of Research in Hindi

  1. शोध मानव ज्ञान को दिशा प्रदान करता है तथा ज्ञान भण्डार को विकसित एवं परिमार्जित करता है।
  2. शोध जिज्ञासा मूल प्रवृत्ति (Curiosity Instinct) की संतुष्टि करता है।
  3. शोध से व्यावहारिक समस्याओं का समाधान होता है।
  4. शोध पूर्वाग्रहों के निदान और निवारण में सहायक है।
  5. शोध अनेक नवीन कार्यविधियों व उत्पादों को विकसित करता है।
  6. शोध ज्ञान के विविध पक्षों में गहनता और सूक्ष्मता लाता है।
  7. शोध से व्यक्ति का बौद्धिक विकास होता है।
  8. अनुसन्धान हमारी आर्थिक प्रणाली में लगभग सभी सरकारी नीतियों के लिए आधार प्रदान करता है।
  9. अनुसन्धान के माध्यम से हम वैकल्पिक नीतियों पर विचार और इन विकल्पों में से प्रत्येक के परिणामों की जांच कर सकते हैं।
  10. अनुसन्धान, सामाजिक रिश्तों का अध्ययन करने में सामाजिक वैज्ञानिकों के लिए भी उतना ही महत्वपूर्ण है। शोध सामाजिक विकास का सहायक है।
  11. यह एक तरह का औपचारिक प्रशिक्षण है।
  12. अनुसन्धान नए सिद्धांत का सामान्यीकरण करने के लिए हो सकता है।
  13. अनुसन्धान नई शैली और रचनात्मकता के विकास के लिए हो सकता है।

अनुसंधान या शोध की प्रक्रिया Research Process In Hindi

  • सामग्री संकलन व अध्‍ययन
  • साहित्‍य समीक्षा
  • समस्‍या की पहचान
  • विषय का चयन
  • शोध प्रविधि का निर्धारण
  • शोध प्रस्‍ताव बनाना
  • अध्‍यायीकरण
  • प्रबंध लेखन

शोध एक प्रक्रिया है जो कई चरणों से होकर गुजरती है। शोध प्रक्रिया के प्रमुख चरण ये हैं-

  1. अनुसन्धान समस्या का निर्माण
  2. समस्या से सम्बन्धित साहित्य का व्यापक सर्वेक्षण
  3. परिकल्पना (हाइपोथीसिस) का निर्माण
  4. शोध की रूपरेखा/शोध प्रारूप (रिसर्च डिज़ाइन) तैयार करना
  5. आँकड़ों एवं तथ्यों का संकलन
  6. आँकड़ो / तथ्यों का विश्‍लेषण और उनमें निहित सूचना/पैटर्न/रहस्य का उद्घाटन करना
  7. प्राक्कल्पना की जाँच
  8. सामान्यीकरण (जनरलाइजेशन) एवं व्याख्या
  9. शोध प्रतिवेदन (रिसर्च रिपोर्ट) तैयार करना

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)